मणिपुर हिंसा: भाजपा कार्यालय पर हमला, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @INCIndia** Bishnupur: Manipur Police personnel stand guard as Congress leader Rahul Gandhi's convoy was stopped from travelling further, in Bishnupur district, Thursday, June 29, 2023. After arriving at Imphal, he was travelling in a convoy to Churachandpur to visit relief camps in the area when police halted his convoy fearing attacks on it. (PTI Photo)(PTI06_29_2023_000149B)

Manipur Volence : कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार ने राहुल गांधी को क्यों रोका? इधर भीड़ भाजपा कार्यालय के पास जमा हुई जिसके बाद पुलिस को बल का उपयोग करना पड़ा.

विज्ञापन

Manipur Volence : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में कुछ अज्ञात ‘‘दंगाइयों’’ ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर दी जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये. इस घटना के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. इस बीच मणिपुर के इंफाल में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास देर शाम भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने उन्हें रोकने और तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे हैं. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मणिपुर के इंफाल में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास के क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. आज शाम को भीड़ जमा होने के बाद भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है.

बताया जा रहा है कि कांगपोकपी जिले में सुबह में हुई गोलीबारी में मारे गये एक व्यक्ति के शव को वहां लाया गया था और एक पारंपरिक ताबूत में रखा गया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और भीड़ ने मुख्यमंत्री आवास तक ताबूत के साथ एक जुलूस निकालने की धमकी दी. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यालय पर हमला किया गया.

राहुल गांधी ने राहत शिविर का दौरा किया

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए इंफाल में एक राहत शिविर का दौरा किया. राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने का काम केंद्र व राज्य सरकार को करना है. ऐसे में किसी भी नेता के दौरा करने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा. इस स्थिति में हमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

राहुल गांधी का ट्वीट

वहीं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार ने राहुल गांधी को क्यों रोका? कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से शांति प्रयासों को ही मजबूती मिलेगी. हर जगह बहुत बुरे हालात हैं. राहुल गांधी ने लोगों की बातें सुनी हैं, उन्होंने उनसे कहा कि वे चिंता न करें, हम सब उनके साथ हैं शांति का समय आएगा. इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट किया है.

Also Read: Manipur Violence: चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा- चिंगारी भड़काने का काम न करें

अपने ट्विटर वॉल पर राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने पहुंचा. सभी समुदाय के लोग मेरा स्वागत करने को उत्सुक नजर आये. वे प्रेम से मुझसे मिलना चाह रहे थे. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है. मणिपुर को ठीक करने की जरूरत है. शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए.

undefined
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola