पीएम मोदी आकर मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करेंगे तो आसमान फट जाएगा क्या ? कांग्रेस का जोरदार हमला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jul 2023 4:34 PM
**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla conducts proceedings in the House during the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Monday, July 24, 2023. (PTI Photo)(PTI07_24_2023_000058B)
हम पीएम मोदी से आग्रह कर रहे हैं कि वे सदन में आएं और बयान देकर चर्चा की शुरूआत करें. उन्होंने कहा कि ये केवल मणिपुर का मामला नहीं रहा. यह पूरी दुनिया का मामला बन चुका है. जानें कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा
मणिपुर हिंसा मामले पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. जहां एक ओर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार है. वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री आकर मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करेंगे तो आसमान तो नहीं फट जाएगा? पूरी दुनिया में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. हमारी बस छोटी सी मांग है कि मणिपुर में आज जो गंभीर हालात हैं उसपर प्रधानमंत्री चर्चा के लिए संसद में आएं.
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है. यह केवल गृह मंत्रालय का मामला नहीं है. यह पूरे देश का मामला है. इसलिए हम प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहे हैं कि वे संसद में आएं और मामले पर बयान दें. हमलोग ज्यादा कुछ तो नहीं मांग रहे हैं. एक छोटी सी मांग हम कर रहे हैं. हम पीएम मोदी से आग्रह कर रहे हैं कि वे सदन में आएं और बयान देकर चर्चा की शुरूआत करें. उन्होंने कहा कि ये केवल मणिपुर का मामला नहीं रहा. यह पूरी दुनिया का मामला बन चुका है.
#WATCH अगर प्रधानमंत्री आकर मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करेंगे तो आसमान तो नहीं फट जाएगा? पूरी दुनिया में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है…हमारी बस छोटी सी मांग है कि मणिपुर में आज जो गंभीर हालात हैं उसपर प्रधानमंत्री चर्चा के लिए आए: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली pic.twitter.com/9prlXNZNZg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर के मामले की चर्चा केवल भारत में नहीं हो रही है, बल्कि ये पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है.
Also Read: सरकार मणिपुर के विषय पर चर्चा के लिए तैयार, लोकसभा में बोले अमित शाह
ढाई महीने से जल रहा है मणिपुर
इधर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब यह प्रधानमंत्री बनकर आये थे उन्होंने नौटंकी की थी. पिछले 9 सालों उन्होंने लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं को तिलांजली दी है. मणिपुर ढाई महीने से जल रहा है… प्रधानमंत्री को सदन में बोलना चाहिए. सदन से बाहर उन्होंने इसका राजनीतिकरण किया. मणिपुर के जैसे हालात किस राज्य में हैं जो उन्होंने मामले को राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जोड़ा है? अगर उन्होने (संजय सिंह) वेल में आकर कुछ कह दिया तो उन्होंने ऐसा कौन सा अपराध कर दिया कि उनको पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया? हम इसकी निंदा करते हैं.
जब यह प्रधानमंत्री बनकर आए थे उन्होंने नौटंकी की थी, उन्होंने इस लोकतंत्र की मंदिर पर संविधान को धोक दिया था। पिछले 9 सालों उन्होंने लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं को तिलांजली दी है। मणिपुर 2.5 महिने से जल रहा है… प्रधानमंत्री को सदन में बोलना चाहिए। सदन से बाहर उन्होंने इसका… pic.twitter.com/D8GEpcUAYt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
मणिपुर की हिंसा पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं प्रधानमंत्री
राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर की हिंसा पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं. एक कारगिल के योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर परेड कराया गया. भारत के 140 करोड़ लोगों का सर शर्म से झुक गया है. लेकिन प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब देने के लिए तैयार नहीं है.
#WATCH देश के प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर की हिंसा पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। एक कारगिल के योद्धा की पत्नी को नंगाकर परेड कराया गया। भारत के 140 करोड़ लोगों का सर शर्म से झुक गया है। लेकिन प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब देने के लिए तैयार नहीं है: राज्यसभा से पूरे सत्र के… pic.twitter.com/eUyg12nlxM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
गांधी जी की प्रतिमा के पास विरोध
राज्यसभा सभापति द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को संसद से पूरे सत्र के लिए निलंबित किये जाने कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत में जितने राजनीतिक दल हैं वे सब संजय सिंह के साथ हैं. सभी (राजनीतिक दल) के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं. हम सब संजय सिंह जी के साथ गांधी जी की प्रतिमा के पास जाकर विरोध करेंगे.
भारत में जितने राजनीतिक दल हैं वे सब संजय सिंह के साथ हैं। सभी (राजनीतिक दल) के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं। हम सब संजय सिहं जी के साथ गांधी जी की प्रतिमा के पास जाकर विरोध करेंगे: राज्यसभा सभापति द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को संसद से पूरे सत्र के लिए निलंबित किए जाने… pic.twitter.com/EZJMq55YyU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
संजय सिंह निलंबित
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सोमवार को राज्य सभा में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया. सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल में सिंह को निलंबित करने की घोषणा की. इससे पहले आसन के समीप आए सिंह के नाम का सभापति ने उल्लेख किया.
आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि संसदीय इतिहास का काला दिन… मणिपुर पर सवालों से ‘मौन मोदी’ भाग रहे हैं. प्रधानमंत्री से मणिपुर पर जवाब मांगने के लिए संजय सिंह को संसद के पूरे मानसून सत्र से निलंबित किया गया. आखिरकार प्रधानमंत्री को जवाब देना पड़ेगा. वहीं आप सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य जल रहा है. संजय सिंह ने इस पर चर्चा की मांग की. उन्होंने कहा कि नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए…वह अपनी कुर्सी छोड़कर आगे की ओर बढ़े तो सभापति ने उन्हें निलंबित कर दिया.
#WATCH मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री कर्नाटक के चुनाव में लगे थे… वे (प्रधानमंत्री) तब बोले जब देश के सुप्रीम कोर्ट ने उनको फटकार लगाई तब उन्होंने सदन के बाहर कुछ सेकंड के लिए कहते हैं कि मुझे बहुत दर्द हुआ। चाणक्य ने सही कहा है कि किसी शासक को यह अधिकार नहीं है… pic.twitter.com/0a9uvfOTXK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
ऐसी घटना न घटे वह देखने का काम शासक का है
कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री कर्नाटक के चुनाव में लगे थे… वे (प्रधानमंत्री) तब बोले जब देश के सुप्रीम कोर्ट ने उनको फटकार लगाई तब उन्होंने सदन के बाहर कुछ सेकंड के लिए कहते हैं कि मुझे बहुत दर्द हुआ. चाणक्य ने सही कहा है कि किसी शासक को यह अधिकार नहीं है कि वे सार्वजनिक तौर पर कहे कि मुझे दर्द हुआ. यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि दर्द, क्रोध आए ऐसी घटना न घटे वह देखने का काम शासक का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










