Viral Video : अजगर को रस्सी से बांधा और दौड़ा दी बाइक, वीडियो देखकर आएगा गुस्सा

Man Brutally Drags Massive Python
Viral Video : छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना कांकेर जिले की बताई जा रही है, जहां एक युवक को सड़क पर एक विशाल अजगर को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए देखा गया. वीडियो में दिख रहा है कि युवक अजगर को बेरहमी से खींच रहा है. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में हैं. वीडियो में एक युवक को एक विशाल अजगर को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए देखा जा सकता है. यह घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां युवक ने अजगर के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की. यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक और दुखद बताया है. देखें वायरल वीडियो आप भी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर को जबरन सड़क पर घसीटा जा रहा है. युवक ने अजगर को रस्सी से बाइक के पीछे बांध रखा है और उसे कहीं ले जा रहा है. यह दृश्य देख कुछ लोग डर गए, जबकि अधिकांश ने इसे पशु क्रूरता बताया. यह वीडियो पीछे से आ रहे एक वाहन में बैठे राहगीरों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: बिल्ली के बच्चे को मुंह से दबोचकर अजगर चला मां के पास, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










