Viral Video: बिल्ली के बच्चे को मुंह से दबोचकर अजगर चला मां के पास, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Updated:
विज्ञापन
cat and python

cat and python

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में एक अजगर को बिल्ली के बच्चे को मुंह में पकड़कर उसकी मां से मिलवाने ले जाते हुए देखा जा सकता है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आंखों पर विश्वास करना मुश्किल है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्ली का बच्चा तालाब के किनारे खड़ा है. तभी अचानक से एक विशाल अजगर आ जाता है, जिसे देखकर बिल्ली का बच्चा डर जाता है लेकिन पीछे नहीं हटता. अजगर जल्दी से अपना मुंह खोलता है और उसे दबोच लेता है. हैरानी तो तब होती है जब अजगर उसे मारता नहीं है, बल्कि उसे उठाकर नदी से दूर ले जाने लगता है.

पहले लगता है कि शायद अजगर उसे जमीन पर मरने के लिए लेकर जा रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद जो वीडियो में दिखता है, वह शायद ही किसी ने सोचा होगा. अजगर बिल्ली के बच्चे को उठाकर उसकी मां के पास ले जाता है. उसकी मां बाकी बच्चों को जहां सुला रही होती है, अजगर उस बिल्ली के बच्चे को भी वहीं लाकर छोड़ देता है. उसकी मां जल्दी से उसे अपने पास ले गले लगाकर बैठा लेती और अजगर को देखने लगती है. उसे देखकर लगता है कि मानो वह अजगर का धन्यावाद कर रही है. यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़े: Viral Video : खूंखार कुत्ता महिला पर झपटा, डरावना वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola