Kharge Rahul Attack On PM Modi: 'ट्रंप की गुलामी करना चाहते हैं पीएम मोदी?', खरगे और राहुल गांधी ने सीजफायर मुद्दे पर सरकार को घेरा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jul 2025 3:24 PM

विज्ञापन

Kharge Rahul Attack On PM Modi

Kharge Rahul Attack On PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले दावे और जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर जोरदार हमलावर है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार स्थगित हो रही है. विपक्ष लगातार इन मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगा दिया है.

विज्ञापन

Kharge Rahul Attack On PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता कराने के दावों पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “वह बार-बार यही कह रहे हैं. लेकिन उन्होंने पीएम मोदी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. ट्रंप बार-बार हमें अपमानित कर रहे हैं. क्या मोदी जी ट्रंप की गुलामी करना चाहते हैं? अगर ट्रंप बार-बार यही कह रहे हैं, तो भारत सरकार को जवाब देना चाहिए.”

ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री खामोश, दाल में कुछ काला है: राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने’ का दावा 25 बार किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बयान नहीं दे रहे, जिससे स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला है.” राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार ने विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दी हैं और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान किसी देश ने भारत का समर्थन नहीं किया.

इसे भी पढ़ें: ‘पंख तुम्हारे हैं, आसमान किसी का नहीं,’ खरगे के तंज पर शशि थरूर का पलटवार

जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो भाग खड़े हुए हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने युद्धविराम करवाया है…हम रक्षा से जुड़ी समस्याओं, रक्षा उद्योग और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में चर्चा करना चाहते हैं. हालात अच्छे नहीं है, पूरा देश जानता है.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो भाग खड़े हुए हैं. प्रधानमंत्री एक बयान नहीं दे पा रहे हैं. ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने युद्धविराम करवाया है. ट्रंप कौन होते हैं युद्धविराम कराने वाले. प्रधानमंत्री ने इस पर एक बार भी बयान नहीं दिया है.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और फिर कह रहे हैं जीत हो गई. या तो ऑपरेशन सिंदूर जारी है या फिर जीत हो गई. दूसरी तरफ ट्रंप कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर उन्होंने रुकवाया. दाल में कुछ काला है.’’

धनखड़ के इस्तीफे पर खरगे ने कहा: दाल में कुछ काला है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया और इसके पीछे क्या राज है. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार देर शाम उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. खरगे ने कहा, ‘‘मोदी सरकार को ये जवाब देना चाहिए कि पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने क्यों इस्तीफा क्यों दिया? उसका कारण क्या है? इसके पीछे क्या राज है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि दाल में कुछ काला है.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘उनकी सेहत भी ठीक है…वह हमेशा भाजपा-आरएसएस का बचाव करते थे, उनकी निष्ठा भाजपा-आरएसएस के साथ थी.’’ खरगे ने कहा, ‘‘सरकार को देश की जनता को बताना चाहिए कि धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया?’’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola