Maharashtra New CM : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद बड़ा सवाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2024 12:16 PM

विज्ञापन

Maharashtra New CM/ Eknath Shinde Resigns

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद यह सवाल लोगों के जेहन में उठ रहा है.

विज्ञापन

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार सुबह मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है. एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार वापसी की है. इसके बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं के बीच अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?

Read Also : Maharashtra New CM : अपने समर्थकों की मांग से परेशान हुए एकनाथ शिंदे

देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं बीजेपी नेता

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. यदि ऐसा होता है तो वे तीसरी बार मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठेंगे. 132 सीट के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. महायुति के इस शानदार जीत का श्रेय फडणवीस को दिया जा रहा है. सहयोगी शिवसेना 57 और एनसीपी को 41 सीट जीतने में कामयाब रही है.

सीएम पद को लेकर कोई नाराजगी नहीं : शिंदे गुट

इस बीच शिवसेना (शिंदे गुट) का बयान सामने आया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि सीएम पद को लेकर कोई नाराजगी नहीं है. पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे वो मान्य होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola