ePaper

Maharashtra New CM : अपने समर्थकों की मांग से परेशान हुए एकनाथ शिंदे

Updated at : 26 Nov 2024 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
eknath shinde and devendra fadnavis

eknath shinde and devendra fadnavis

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद शिंदे ने समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं. इसलिए वे ‘वर्षा’ के बाहर जमा हो रहे हैं. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से खास अपील की. उन्होंने कहा कि वे उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ के बाहर एकत्र नहीं हों. शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘‘महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद सूबे में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी. हमने एक महागठबंधन के रूप में मिलकर चुनाव लड़ा. हम आज भी साथ हैं.’’ शिंदे ने कहा, ‘‘मेरे प्रति प्रेम के कारण कुछ लोगों ने सभी से मुंबई आने और जमा होने की अपील की है. मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं, लेकिन मैं अपील करता हूं कि कोई भी मेरे समर्थन में इस तरह से एकत्र नहीं हो.’’

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सहमति नहीं बन पाई है अबतक

बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट पर जीत दर्ज की है. सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अब तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? शिंदे के समर्थक कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में भारी जीत मिली है.

Read Also : Maharashtra Election Result : असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के पास! चुनाव में जनता ने दिया मैसेज

देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं बीजेपी नेता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली बीजेपी के नेता निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की वकालत कर रहे हैं. चुनाव में बीजेपी को 132 सीट मिली थीं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना 57 और एनसीपी को 41 सीट मिली.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola