महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता, जीतने वालों को मिलेगा 50 लाख रुपये

New Delhi: Children swing in a slum during COVID-induced lockdown in New Delhi, Wednesday, June 2, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI06_02_2021_000148A)
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना मुक्त गांव बनाने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है. इस प्रतियोगिता को नाम दिया गया है ‘कोरोना मुक्त गांव’. यह योजना गांव के स्थानीय प्रशासन को प्रोत्साहित करने के लिए है. जो गांव यह प्रतियोगिता जीतेगा उसे 50 लाख रुपये इनाम के रूप में दिया जायेगा.
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना मुक्त गांव बनाने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है. इस प्रतियोगिता को नाम दिया गया है ‘कोरोना मुक्त गांव’. यह योजना गांव के स्थानीय प्रशासन को प्रोत्साहित करने के लिए है. जो गांव यह प्रतियोगिता जीतेगा उसे 50 लाख रुपये इनाम के रूप में दिया जायेगा.
महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने कहा कि यह प्रतियोगिता ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’अभियान से जुड़ा हुआ है. इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को गांव, प्रखंड, जिला और अंतत: प्रदेश स्तर पर कोरोना मुक्त बनाना है.
इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले गांवों को 22 वर्गों के प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गांव को 50 लाख, दूसरा स्थान पाने पर 25 लाख और तीसरा स्थान पाने पर 15 लाख रुपये की राशि दी जायेगी.
प्रतियोगिता के तहत 18 पुरस्कार दिये जायेंगे जिनमें कुल 5.4 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जायेगी. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक केस आये हैं, जबकि 285 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट 94.54 प्रतिशत है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




