Maharashtra Election: ‘बटोगे तो कटोगे’ नारे पर राजनीति गर्म, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बोला हमला

Ashok Gehlot
Maharashtra Election: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नारों और बयानों का दौर जारी है. बीजेपी के बटोगे तो कटोगे के नारे पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है.
Maharashtra Election: मुंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य रहा है. मुंबई व्यावसायिक राजधानी रही है. इसलिए यहां के लोगों का संदेश पूरे देश में जाएगा. मुझे उम्मीद है कि इस बार महाराष्ट्र आने वाले समय की राजनीतिक दिशा तय करेगा. ये चुनाव सिर्फ महाराष्ट्र के लिए नहीं बल्कि देश की दशा और दिशा तय करने के लिए हैं. मैं देश की जनता से अपील करना चाहूंगा कि ये कोई साधारण चुनाव नहीं है. आप देश का भविष्य तय करेंगे.
‘बटोगे तो कटोगे’ के नारे पर गहलोत ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की
अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, वो ‘बटोगे तो कटोगे’ की बात करते हैं. क्या कोई ऐसा नारा दे सकता है? आज एक मुख्यमंत्री कह रहा है ‘बटोगे तो कटोगे’. इसका क्या मतलब है? क्या चुनाव आयोग ने इस पर कोई रोक लगाई है? ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का भी यही मतलब है. हमें इस तरह की राजनीति को समझना होगा और उसके आधार पर फैसला करना होगा.
Also Read: झारखंड में बोले योगी आदित्यनाथ- सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का कटता है टिकट
गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाया खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार बनाने का आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, यह महत्वपूर्ण चुनाव है. जिस तरह से खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार गिराने की कोशिश की जाती है. मैंने राजस्थान में 40 दिन तक ये सब झेला है. हम 40 दिन होटलों में रहे. हम जानते हैं कि हमने कैसे इसका सामना किया. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, अगर भारत सरकार के वरिष्ठ नेता सरकार गिराने के लिए आगे आ जाते हैं, तो उनके लिए यह बहुत आसान हो जाता है. मैं आम जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. सबने हमारा साथ दिया और हम अपनी सरकार बचाने में सफल रहे. लेकिन ये परंपरा अच्छी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










