Maharashtra Cabinet Expansion : अब किचकिच होगा शुरू? मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मिलने लगे संकेत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2024 9:30 AM
देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का पहला विस्तार
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में रविवार को देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है. महायुति के कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. जानें इसके बाद कैसे बढ़ सकती है सरकार की टेंशन?
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से कुछ विधायकों के नाराज होने की खबर आई. इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि शपथ लेने वाले कुछ मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा. वहीं, शेष कार्यकाल के लिए अन्य को मौका दिया जाएगा. बीजेपी के के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिमंडल का रविवार को नागपुर में पहला विस्तार हुआ. इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिससे मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 42 हो गई.
मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 जबकि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 9 मंत्री पद मिले. मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए प्रमुख नेताओं में एनसीपी के छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं. 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि 6 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
अजित पवार ने निकाला समस्या का हल
महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं. उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले नागपुर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ”हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे.” पवार ने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और वह का हकदार भी है, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं.
Read Also : Maharashtra Cabinet Expansion: बीजेपी-NCP और शिवसेना के कितने विधायक बने मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ विधायक हुए नाराज
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ विधायक नाराज हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें मंत्री पद के लिए नहीं चुना गया. महायुति मंत्रिमंडल विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) मंत्री पद हासिल नहीं कर सकी. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को कम से कम एक मंत्रालय आवंटित करने का वादा किया गया था.
चुनाव परिणाम के 13 दिन बाद चुना गया सीएम
महाराष्ट्र में चुनाव के परिणाम आने के 13 दिन बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर चुना गया. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










