Maharashtra Cabinet Expansion: बीजेपी-NCP और शिवसेना के कितने विधायक बने मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2024 9:01 PM
Maharashtra Cabinet Expansion
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज यानी रविवार को देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नागपुर स्थित राजभवन में हुआ. समारोह में महायुति के कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने रविवार को कैबिनेट का विस्तार किया. कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गुट ने विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. 39 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी के 19, शिवसेना के 11 और एनसीपी के 9 विधायक आज मंत्री बनें. 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वहीं 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है.
शपथ लेने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को शपथ लिया. इसके अलावा आशीष शेलार, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल और नितेश राणे मंत्री बने. वहीं शिवसेना की ओर से शंभूराज देसाई, दादाजी दगडू भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल और संजय शिरसाट ने मंत्री पद की शपथ ली. जबकि, एनसीपी नेता अदिति तटकरे, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई.
बीजेपी कोटे से ये नेता मंत्री बने
चन्द्रशेखर बावनकुले
पंकजा मुंडे
गणेश नाईक
मंगल प्रताप लोढा
जय कुमार रावल
राधाकृष्णविखे पाटिल
चंद्रकात पाटिल
आशीष शेलार
शिवेंद्र राजे भोसले
मेघना बोर्डिंकर
जय कुमार गोर
संजय सावकारे
नितेश राणे
गिरीश महाजन
अतुल सावे
अशोक उइके
आकाश पुंडकर
पंकज भोयर
माधुरी मिसाल
एनसीपी कोटे से ये नेता मंत्री बने
अदिति तटकरे
बाबा साहेब पाटिल
प्रकाश आबिटकर
माणिकराव कोकाटे
इंद्रनील नाइक
नरहरि जिरवाल
हसन मुश्रीफ
धनंजय मुंडे
मकरंद पाटिल
दत्ता मामा भरणे
शिवसेना कोटे से ये नेता मंत्री बने
शंभूराज देसाई
संजय शिरसाट
गुलाब राव पाटिल
दादा भुसे
संजय राठौर
उदय सावंत
आशिष जायसवाल
योगेश कदम
प्रकाश अबितकर
प्रताप सरनाईक
भरत गोगवाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










