Maharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2024 7:42 PM

विज्ञापन

Maharashtra Cabinet Expansion

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

विज्ञापन

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसके अलावा बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

चंद्रशेखर बावनकुले ने भी मंत्री पद की शपथ ली

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर स्थित राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. साथ ही शिवसेना विधायक गणेश नाइक ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, बीजेपी नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

संजय राठौड़, धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली

शिवसेना विधायक संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली. संजय दिग्रस सीट से विधायक हैं. वो उद्धव-शिंदे सरकार में भी मंत्री रहे थे. वो विदर्भ से आते हैं. इसके साथ ही छत्रपति शंभाजी नगर से विधायक धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शिवेसना नेता उदय सामंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. एनसीपी के बड़े नेता धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है.

दोपीनाथ मुंडे की बेटी ने भी ली मंत्री पद की सपथ

मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार ने फडनवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को भी मंत्री पद की सपथ ली है. इसके अलावा जयकुमार रावल ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मंगल प्रभात लोढ़ा
धनंजय मुंडे
गणेश नाइक
गिरीश महाजन
अदिति तटकरे
संजय शिरसाट
प्रताप सरनाइक
जय कुमार गोरे
नरहरि झिरवाल
संजय सावकरे
जय कुमार रावल
अतुल सावे
दादाजी दगडू भुसे
संजय राठौड़
गुलाबराव पाटिल
उदय सामंत
चंद्रशेखर बावनकुले
पंकजा मुंडे
चंद्रकांत पाटिल
हसन मुश्रीफ
अशोक उइके
आशीष शेलार
दत्तात्रय भरणे
शिवेंद्र राजे भोसले
माणिक राव कोकाटे
शंभूराज देसाई
भरत गोगावले
नितेश राणे
मकरंद जाधव
आकाश फुंडकर
माधुरी मिसाल
आशीष जायसवाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola