Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे को झटका देने की तैयारी! गृह मंत्रालय को लेकर अभी भी किचकिच

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Dec 2024 7:23 AM

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद अब विभागों को लेकर खींचतान जारी है. जानें शिवसेना के लिए कैसे आई बुरी खबर.

विज्ञापन

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में महायुति की सरकार तो बन गई है लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है. एक अन्य बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा. उसे राजस्व विभाग भी आवंटित होने की संभावना नहीं है. बातचीत में देरी हो रही है क्योंकि तीन दल (महायुति के सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं.

business-standard.com से नाम न बताने की शर्त पर एक नेता ने कहा, ”मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार तक होने की संभावना है. शिवसेना को गृह विभाग दिए जाने की संभावना नहीं नजर आ रही है. शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है. राजस्व मिलने की भी संभावना शिवसेना को कम है. बीजेपी 21 से 22 मंत्री पद रख सकता है. इसमें मुख्यमंत्री का पद भी शामिल है. उन्होंने कहा कि चार से पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं.

किसने कहा कि हमें गृह मंत्रालय चाहिए? : उदय सामंत

इससे पहले शिवसेना नेता उदय सामंत का बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था,”किसको मंत्री बनाया जाए या नहीं, यह वास्तव में मुख्यमंत्री का फैसला है. सीएम दोनों डिप्टी सीएम के साथ बातचीत करेंगे और इस पर फैसला लेंगे. किसने कहा कि हमें गृह मंत्रालय चाहिए? सीएम और डिप्टी सीएम विभागों पर फैसला लेंगे.”

Read Also : Maharashtra Cabinet Expansion : एकनाथ शिंदे को झटका! गृह मंत्रालय मिलने पर शिवसेना नेता ने दे दिया बड़ा बयान

फडणवीस दिल्ली में, शिंदे नहीं जाएंगे

देवेंद्र फडणवीस बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. वहीं शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राष्ट्रीय राजधानी नहीं जाएंगे. ऐसा उनके कार्यालय की ओर से कहा गया है. 5 दिसंबर को, फडणवीस ने शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनावों में 288 में से 230 सीटें जीती हैं. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola