Maharashtra Assembly Election 2024: NCP को झटका, समीर भुजबल का इस्तीफा, शिंदे गुट के नेता के खिलाफ भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन
Sameer Bhujbal

Sameer Bhujbal

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले अजीत पवार गुट को बड़ा झटका लगा है. मुंबई के पार्टी अध्यक्ष समीर भुजबल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: समीर भुजबल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार के नेतृत्व वाले धड़े के मुंबई संभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. समीर के इस्तीफे को महायुति में बगावत के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ पर्चा भर दिया है. समीर भुजबल ने नांदगांव-मनमाड विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

NCP ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अजीत पवार पुणे जिले की बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगें. NCP की उम्मीदवारों की पहली सूची में मंत्रियों समेत उन 26 विधायकों को इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है जो सत्तारूढ़ खेमे में शामिल होने के समय अजीत पवार के साथ थे. NCP ने अमरावती से मौजूदा विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर को भी उम्मीदवार बनाया है. यह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए हैं.

Also Read: Maharashtra Election 2024: MVA में सीट शेयरिंग की घोषणा, 85-85 सीट पर लड़ेगी कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार की पार्टी

दिवंगत माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर से उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को डिंडोरी से और राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को येवला सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले को अर्जुनी-मोरगांव निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी.

Also Read: Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की, वर्ली से लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola