Mahakumbh Fire : सीएम योगी ने रोक दी फ्लीट, फायर ब्रिगेड को दिया रास्ता
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Jan 2025 8:11 AM
महाकुंभ मेले में आग लगने के बाद की तसवीर
Mahakumbh Fire : पीएम मोदी और सीएम योगी आग लगने के बाद राहत कार्यों का पल-पल का अपडेट लेते रहे. मुख्यमंत्री ने फ्लीट रोककर फायर ब्रिगेड को रास्ता दिया. प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पूरी जानकारी दी. सीएम योगी की क्विक रिस्पॉन्स पॉलिसी काम आई. चंद मिनटों में फायर ब्रिगेड पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन से चार मिनट में आग पर काबू पा लिया गया.
Table of Contents
Mahakumbh Fire : महाकुंभ मेले परिसर में लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पूरी घटना पर सीएम योगी ने खुद पैनी नजर रखी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीएम मोदी को भी घटना की विस्तृत जानकारी दी. इस बीच, सीएम योगी की संवेदनशीलता भी दिखाई दी, जब उन्होंने घटनास्थल पर जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रास्ता देने के लिए अपनी फ्लीट को भी रुकने का आदेश दिया.
सीएम योगी ने पीएम को दी पूरी जानकारी
आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की. मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी उन्होंने ली. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को घटनास्थल की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. कोई भी हताहत नहीं हुआ.
त्वरित करवाई में जुटा प्रशासन
वहीं, एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि आग की सूचना लगभग 4 बजे मिली. सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. कुछ टेंट में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया. आग पर नियंत्रण पाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जैसे ही महाकुंभ क्षेत्र के गीताप्रेस में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई. अग्निशमन, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. गीताप्रेस के साथ प्रयागवाल के भी टेंट में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर समय रहते काबू कर लिया गया.
ये भी पढ़ें : Fire Accident in Kumbh Mela: पुआल से भड़की आग में 18 टेंट खाक, सिलेंडरों के उड़े परखच्चे, महाकुंभ में अग्निकांड से मची तबाही
प्रशासन की फुर्ती की श्रद्धालुओं ने की सराहना
एक प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु ने बताया कि शाम 4:25 पर ऊपर से ट्रेन गुजरी है उसके बाद से यह जानकारी नहीं कि आग कैसे लगी है. 4:30 आपकी लगता दिखाई देने लगीं और तीन से चार मिनट के अंदर प्रशासन और फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. चारों ओर से घटनास्थल को घेर लिया गया और देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण में आ गई. अगर प्रशासन इतना शीघ्र रिएक्शन ना करता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










