मध्य प्रदेश में काउंटिंग से पहले ही खुले डाक मतपत्र! कांग्रेस ने वीडियो शेयर करके लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में काउंटिंग से पहले ही खुले डाक मतपत्र!  कांग्रेस ने वीडियो शेयर करके लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब लोगों को तीन दिसंबर का इंतजार है जिस दिन मतगणना होनी है. इस बीच कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करके गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं. अब लोगों को इंतजार तीन दिसंबर का है जब वोटों की गिनती की जाएगी. इस बीच एक खबर प्रदेश के ग्वालियर से सामने आ रही है. न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी ने इस खबर को प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस ने बालाघाट में प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने तीन दिसंबर को होने वाली गिनती से पहले डाक मतपत्र खोलने का काम किया है. मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि गिनती से पहले डाक मतपत्र खोले जाने का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने छेड़छाड़ की आशंका को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है.

क्या लिखा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर

मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-निर्वाचन को कलंकित करते बालाघाट कलेक्टर… मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने आज 27 नवंबर को ही स्ट्रांग रूम खुलवाकर बिना अभ्यर्थियों को सूचना दिए डाक मतपत्रों की पेटियां खोल दी है. अंतिम सांसें गिनती शिवराज सरकार और सरकार की अंधभक्ति में लीन कलेक्टर लोकतंत्र के लिये बड़ा खतरा हैं. आगे कांग्रेस ने लिखा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सतर्क और चौकन्ना रहे. बीजेपी की करारी हार से बौखलाई चोरी की ये सरकार और कुछ सरकारी दलाल वोट चुराने की फ़िराक़ मे हैं. प्रदेश कांग्रेस के इस ट्वीट को पूर्व सीएम कमलनाथ ने री-ट्वीट किया है.

Also Read: मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? इस बार बीजेपी को लगाना पड़ा एड़ी-चोटी का जोर, पीएम मोदी की थी पैनी नजर

वीडियो हुआ वायरल

प्रदेश कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस वीडियो को लोग लगातार साझा कर रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो की बात करें तो इसमें नजर आ रहा है कि अधिकारी एक स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर हैं जो डाक मतपत्रों को छांट रहे हैं. इस वीडियो में कुछ लोगों की आवाज सुनाई दे रही है जो कह रहे हैं कि निर्वाचन आयोग के नियम हमें भी पता हैं. मतपत्रों को खोलने से पहले हमें सूचना देना चाहिए था. इस पूरे वाकये का वीडियो वहां मौजूद कुछ और लोग बनाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola