Lok Sabha Election Result: देवेंद्र फडनवीस के बाद अब UP बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jun 2024 10:53 PM
Lok Sabha Election
Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है.
Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस्तीफे की पेशकश की है. यही नहीं यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की चौधरी ने जिम्मेदारी भी ली है. गौरतलब है कि सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. अयोध्या समेत कई सीटों पर बीजेपी चुनाव हार गई. यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. इतनी बड़ी हार से आहत भूपेंद्र चौधरी ने आलाकमान के सामने इस्तीफे की पेशकर कर दी है.
यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान
यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकन 18वीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी आधी से भी कम सीटें जीत पाई है. कुल मिलाकर बीजेपी को यूपी में भारी नुकसान हुआ है. यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में समा सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी को 33 सीटों पर जीत मिली है. जबकि 6 पर कांग्रेस जीती है. बाकी सीटों पर अन्य दलों ने जीत की है. यहीं तक की अमेठी और अयोध्या सीट से भी बीजेपी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है. इसी को देखते हुए यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकर कर दी है.
फडनवीस ने भी की थी इस्तीफे की पेशकश
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कई राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. महाराष्ट्र में भी बीजेपी का प्रदर्षण काफी खराब रहा है. वहीं, हार की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडनवीस ने इस्तीफे की पेशकश की थी. इसके बाद अब यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की पेशकश की है.
अखिलेख ने किया कटाक्ष
वहीं यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों से जाहिर है कि भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है, और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश आया है. अखिलेश ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल के 16 मंत्री लोकसभा चुनाव में अपनी विधानसभा हार गए हैं. केन्द्र में जो भाजपा 400 पार का नारा दे रही थी वह पूर्ण बहुमत में पाने से ही वंचित रह गयी. पार्टी कार्यालय की ओर से जारी बयान में यादव ने कहा कि अयोध्या में जनता ने भाजपा की आशाओं पर पानी फेर दिया. वहां की जनता दुःखदर्द से कराहती रही. भाजपा सरकार ने गरीबों को उजाड़ दिया. उजड़े किसानों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया गया. अपनी जमीन से उजड़े लोगों के पुनर्वास पर ध्यान नहीं दिया गया. नतीजें में जनता ने सबक सिखा दिया. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










