Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: बीजेपी को अबतक 228 सीटों पर और कांग्रेस को 88 सीट पर मिली जीत
Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates : सात चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब चुनाव परिणाम की बारी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे जिसका लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था. मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. मतगणना से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
चुनाव परिणाम बीजेपी की नैतिक हार- खरगे
वोटों की गिनती के बीच दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि चुनाव परिणाम जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विषम परिस्थिति में चुनाव प्रचार किया. लेकिन लोगों ने हमारा साथ दिया, हमारी घोषणापत्र को पसंद किया. खरगे ने कहा कि हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी के कम सीट आने पर कहा कि बीजेपी को लोगों ने नकार दिया है. उन्होंने इसे बीजेपी की नैतिक हार कहा है.
lok sabha chunav parinam 2024 Live: राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस ऑफिस
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी कांग्रेस ऑफिस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.
lok sabha chunav parinam 2024 Live: वाराणसी से जीते पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश की वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब 1 लाख 52 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस नेता अजय राय को हरा दिया है.
Lok Sabha Chunav Result 2024 live in hindi: राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर से हार स्वीकार की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर से हार स्वीकार कर ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केरल में चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं कि भाजपा के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है.
Lok Sabha Chunav Result 2024 live in hindi: राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी जीते
बीजेपी के उम्मीदवार भागीरथ चौधरी ने अजमेर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. निर्वाचन आयोग के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार भागीरथ चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,29,991 मतों से हराया. कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 4,17,471 मत मिले. भागीरथ चौधरी को कुल 7,47,462 मत हासिल हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए