दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की बस, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Delhi Gang Rape Case: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग और उसकी सहेली को धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 8:45 बजे DD नंबर 93 के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास रेप की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.


मंदिर में दर्शन के बाद पार्क गई थीं दोनों सहेलियां

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता अपनी सहेली के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. दोनों ने शाम करीब 7 बजे मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चली गईं.

पीड़िता के मुताबिक, करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों लड़कियों को धमकाया.

सहेली को पकड़कर पीड़िता से दुष्कर्म का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक ने पीड़िता की सहेली को पकड़ लिया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की.


ये भी पढ़ें: जमुई में लड़की से छेड़छाड़ : राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की, बिहार सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola