Lok Sabha Election 2024 : हम रायबरेली के साथ-साथ अमेठी में भी जीत दर्ज करेंगे, बोले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 May 2024 8:49 AM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024/ File Photo

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का दावा है कि कांग्रेस रायबरेली सीट तो जीतेगी ही, साथ ही अमेठी में भी कांग्रेस की वापसी होगी.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं. शेष दो चरण के मतदान क्रमश: 25 मई और एक जून को होंगे. इसके बाद चार जून को मतों की गिनती होगी. इस बीच कई बयान सामने आ रहे हैं और नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं. इस क्रम में ताजा बयान कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का सामने आया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद है. हमारा मकसद इस तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकना है. देश के लोकतंत्र के लिए इसकी बहुत जरूरत है.

आगे के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के लिए काम कर रही हैं. ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी एजेंसिंयां न्यूट्रल होकर काम नहीं कर रहीं हैं. इसको लेकर हम चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राजस्थान भाषण को लेकर चुनाव आयोग को कितनी शिकायतें मिलीं? उन्होंने (EC) उस वक्त जेपी नड्डा को पत्र लिखा था. क्या हुआ उसके बाद? चुनाव आयोग केंद्र सरकार द्वारा आचार संहिता के सभी उल्लंघनों का महज दर्शक बना हुआ है. बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें (बीजेपी) कुछ भी करने और बोलने का विशेष विशेषाधिकार प्राप्त है. चुनाव आयोग हाथ पर हाथ धरे बैठा है.

Read Also : प्रभात खबर से खास बातचीत में बोलीं प्रियंका गांधी- जनता ने अब मन बना लिया है, वह भाजपा से ऊब चुकी हैं

यूपी की रायबरेली सीट का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमको भारी बहुमत वहां मिलने जा रहा है. हम निश्चित रूप से अमेठी को वापस लाने में कामयाब होंगे. ग्राउंड रिपोर्ट बहुत स्पष्ट हैं. हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी की संख्या को बहुत कम कर देंगे. हमें उत्तर प्रदेश की कम से कम आधी सीटें मिलेंगी. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरण में करवाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola