Lok Sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश में 5 साल बाद फिर से BJP-TDP गठबंधन तय, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
nadda and Chandrababu Naidu
Lok Sabha Election 2024: आंध्र पदेश में भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने पर फैसला किया जा रहा है. हालांकि गठबंधन और सीट शेयरिंग पर अभी घोषणा नहीं हो पाई है. इस बीच टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात हुई है.
Lok Sabha Election 2024: टीडीपी सांसद रवींद्र कुमार का दावा बीजेपी के साथ काम करने पर बनी सहमती
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य कनकमेदला रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), जन सेना और उनकी पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से, आगामी चुनावों में साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है और इसके तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एन चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन के उद्देश्यों को लेकर प्रारंभिक चर्चा हुई है. उन्होंने कहा, सैद्धांतिक रूप से भाजपा, तेदेपा और जन सेना ने साथ काम करने का फैसला किया है. जन सेना के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण भी गुरुवार को शाह के आवास पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा का हिस्सा थे.
बीजेपी आठ लोकसभा और 20 से अधिक विधानसभा सीट पर लड़ना चाहती है चुनाव
सूत्रों के अनुसार बीजेपी जहां 20 से अधिक विधानसभा और करीब 8 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी दल टीडीपी उसे पांच-छह संसदीय सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. टीडीपी यह भी चाहती है कि आंध्र प्रदेश में हाशिए पर चल रही भाजपा विधानसभा की 10 से अधिक सीट पर चुनाव नहीं लड़े. डीटीपी नेताओं का मानना है कि भाजपा की मांग पर सहमति से राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को फायदा मिल सकता है. वाईएसआर कांग्रेस की कमान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के पास है. आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीट हैं.
2018 में एनडीए से नाता तोड़ लिए थे चंद्रबाबू नायडू
गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू 2018 में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के विरोध में भाजपा नीत राजग से बाहर हो गए थे जबकि बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 2009 में गठबंधन से अलग हो गए थे.
Also Read: पहली लिस्ट में 34 सांसदों की जगह नए चेहरे को मौका, देखें कौन-कौन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










