Lok Sabha Election 2024: 'आप' और कांग्रेस में बनेगा समीकरण! गठबंधन को लेकर सीएम केजरीवाल ने कही यह बात
Lok Sabha Election 2024 | PTI
Lok Sabha Election 2024: यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात बनने के बाद दिल्ली से भी बड़ी खबर आ रही है. उम्मीद की जा रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सीट शेयरिंग की बात बन सकती है. दिल्ली में कांग्रेस […]
Lok Sabha Election 2024: यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात बनने के बाद दिल्ली से भी बड़ी खबर आ रही है. उम्मीद की जा रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सीट शेयरिंग की बात बन सकती है. दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बारे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों सब चीज सामने आ जाएगा. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देखते हैं अगले 2-3 दिनों में क्या होता है. हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में बहुत देरी हो चुकी है, यह पहले ही हो जाना चाहिए था.
क्या कांग्रेस से AAP का होगा गठबंधन
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर विपक्षी एकता खासकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि हम गठबंधन कर रहे हैं या नहीं, इसमें मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं. मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली एक समिति इसमें शामिल है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस अभी तक शीट शेयरिंग को लेकर एकमत नहीं हो पाई है. इस कारण गठबंधन में पेच फंस रहा है.
यूपी में सपा-कांग्रेस में बनी बात
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में बात बन गई है. सपा यहां कांग्रेस के साथ 17 सीट शेयर कर रही है. यानी 17 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े होंगे. गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा में ठन गई थी. दोनों दलों के बीच बातचीत ट्रैक पर नहीं आ पा रही था. इस कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मना कर दिया था. इस बीच प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की, जिसके बाद सारी बिगड़ी बात बन गई.
Read Also:
Lok Sabha Election 2024: यूपी में अब SP-कांग्रेस अलांयस, प्रियंका गांधी की एक फोन कॉल से ऐसे बनी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










