क्या 17 मई के बाद फिर केंद्र सरकार बढ़ा देगी LOCKDOWN ? इस राज्य ने 29 मई तक पहले ही बढ़ा दिया
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 May 2020 7:07 AM
Mumbai: Residents protest after the were shifted to a COVID care center during the ongoing nationwide lockdown, in Mumbai, Saturday, May 2, 2020. (PTI Photo)(PTI02-05-2020_000235B)
lockdown in telangana extended : तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ा दिया गया है. तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की.
तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ा दिया गया है. तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राव ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि पूरे राज्य में रात में कर्फ्यू जारी रहेगा. यदि आपको याद हो तो पिछले महीने भी केंद्र द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाए जाने से पहले ही तेलंगाना सरकार ने राज्य में लॉकडाउन सात मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी.
Also Read: 30 हजार से कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री राव ने कहा कि लोगों को जरूरी वस्तुओं की खरीदारी का काम शाम छह बजे तक करना होगा. यही नहीं उन्हें इतने बजे तक अपने घर भी पहुंचना होगा. राज्य में शाम सात बजे से कर्फ्यू लागू हो जाएगा. इस दौरान कोई घर से बाहर नहीं आये, नहीं तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.
Also Read: Samsung का 48 मेगापिक्सल वाला यह स्मार्टफोन हुआ 6000 रुपये सस्ता
आगे राव ने कहा कि हमारे राज्य में चिकित्सा उपकरणों की कोई कमी नहीं है. हम किसी भी संभावित स्थिति का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. जनता से उन्होंने सहयोग करने की अपील की और कहा कि यदि चिकित्सा कारणों से कोई आपातकालीन स्थिति न हो तो 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर पर ही रहें. बच्चों को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
Also Read: सितंबर तक बढ़ायी गयी 2018-19 के GST रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख और जानें क्या मिली राहत…?
आपको बता दें कि तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस के 1096 मरीज मिले हैं जिनमें 628 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. अब तक राज्य में 439 सक्रिय केस हैं जिनका इलाज चल रहा है. मंगलवार को 11 नये कोरोना वायरस संक्रमण के केस सामने आये थे.
Also Read: IRCTC/Indian railways News: Lockdown के दौरान रेलवे चला सकता है 300 स्पेशल ट्रेन! पढ़ें रेलवे से जुड़ी ये खास खबर
देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है जिसके कारण केंद्र सरकार सरकार ने देश में लागू लॉकडाउन को दो हफ्ते यानि 17 मई के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी. लॉकडाउन-3 के दौरान देश में हवाई, ट्रेन, बस व मेट्रो सेवा समेत माल, सिनेमाघर आदि बंद रहेंगे.
देश को तीन जोन में बांटा गया है. रेड , आरेंज और ग्रीन जोन… स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार फिलहाल 130 रेड जोन जिले, 284 आरेंज जिले और 319 ग्रीन जोन जिले हैं. यह लॉकडाउन पिछले लॉकडाउन की तुलना में उतना सख्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










