LOC Tension : पाकिस्तान की फायरिंग का दिया गया जवाब, रातभर जमकर हुई गोलाबारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2025 8:02 AM
LOC Tension : पहलगाम आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है. इस बीच पाकिस्तान की सेना ने कुछ इलाकों में फायरिंग कर दी. इसका जवाब भारत के जवानों ने दिया.
LOC Tension : नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की सेना ने कुछ इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. गोलीबारी में किसी हताहत होने की खबर नहीं है. भारतीय सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इंडियन आर्मी ऑफिसियल के हवाले से यह खबर दी है.
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द ही श्रीनगर और उधमपुर का दौरा करेंगे. वह कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वह घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थिति का व्यापक जायजा लेंगे. साथ ही, वह नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के प्रयासों की समीक्षा करेंगे.
फिलहाल हालात नियंत्रण में
एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने कई चौकियों से छोटे हथियारों से रातभर गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका प्रभावी और माकूल जवाब दिया. एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग में भारत की ओर से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और सेना पूरी तरह सतर्क है. पाकिस्तान की ओर से की गई यह कार्रवाई संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और कोशिश मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : कश्मीरी गाइड ने छत्तीसगढ़ के बच्चों की जान बचाई, पढ़ें आतंकी हमले के वक्त कहां थे ये लोग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक की फायरिंग
फरवरी में पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर हमला किया था, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. यह फायरिंग पाकिस्तान की ओर से ऐसे समय में की गई, जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत और 17 घायल हुए थे. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी है. दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए