Liquor Shop Closed : दिवाली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें? जानें यहां

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

शराब दुकान बंद की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

Liquor Shop Closed : आबकारी विभाग ने अक्टूबर 2025 में कुछ दिन ड्राई डे घोषित किए हैं. इन दिनों सभी शराब की दुकानें, बार, पब और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने नियमों के पालन की अपील और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Liquor Shop Closed : आधा अक्टूबर का महीना बीत चुका है. कई त्योहार खत्म हो गए हैं जबकि कुछ त्योहार आने वाले हैं. यदि आप इन त्योहारों में शराब पीना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…आबकारी विभाग ने कई अवसर पर शराब की दुकान बंद रखने की घोषणा की है. इस दिन शराब नहीं मिलेगी. इस संबंध में पूरी लिस्ट जारी की गई है. तो आइए जानते हैं इस लिस्ट के बारे में यहां.

देश की राजधानी दिल्ली में अब तक जारी सूची में दिवाली को ड्राई डे नहीं बताया गया है, लेकिन त्योहार के अंत तक नया अपडेट आ सकता है. आबकारी विभाग ने लोगों से नियमों का पालन करने और सहयोग देने की अपील की है.

2 अक्टूबर को बंद थी शराब की दुकानें

आबकारी विभाग ने अक्टूबर 2025 के लिए आधिकारिक ड्राई डे की सूची जारी की. जारी नोटिस के अनुसार, 2 अक्टूबर (गुरुवार) को पूरे राज्य में शराब की दुकानें, बार, पब और रेस्टोरेंट बंद रहे. यह दिन गांधी जयंती के रूप में राष्ट्रीय अवकाश था और साथ ही दशहरा का पर्व भी इसी दिन मनाया गगा, जो हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है.

ड्राई डे की सूची

ड्राई डे के दिन नहीं बिकती शराब

ड्राई डे पर सभी लाइसेंसधारी स्थानों पर शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है. रेस्टोरेंट और होटलों में शराब परोसने की अनुमति नहीं होती, जबकि शराब की दुकानें पूरे दिन बंद रहती हैं. यह नियम सरकारी और निजी, दोनों तरह के लाइसेंसधारकों पर समान रूप से लागू होता है.

नियमों के सख्त पालन के लिए निगरानी

प्रशासन ने लोगों से खास अपील की है, क्योंकि नियमों के सख्त पालन के लिए निगरानी की जाएगी. ड्राई डे पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना दंडनीय अपराध है. ये दिन राष्ट्रीय अवकाश और धार्मिक अवसरों की गरिमा बनाए रखने के लिए मनाए जाते हैं. हालांकि, अक्सर लोग पहले से शराब खरीदकर रख लेते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola