सिर्फ चंद घंटे खुला लॉकडाउन और 100 करोड़ की शराब बिक गई, जानिए क्या रहा पूरे देश का हाल

Updated at : 04 May 2020 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ चंद घंटे खुला लॉकडाउन और 100 करोड़ की शराब बिक गई, जानिए क्या रहा पूरे देश का हाल

New Delhi: People push each other to get into a queue outside a wine shop after authorities allowed the sale of liquor with certain restrictions, during ongoing COVID-19 nationwide lockdown at Chander Nagar in East Delhi, Monday, May 4, 2020. Many government-run liquor shops which opened after a gap of over 40 days in the national capital on Monday had to be shut as people who gathered outside the outlets did not follow social distancing norms, and the police had to use mild force in some cases to disperse the unruly crowd. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI04-05-2020_000146B)

Liquor shop open in lockdown : देशभर में शराब की दुकानें लगभग 40 दिन बाद सोमवार को फिर से खुली और इन पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. कुछ स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का उल्लंघन भी किया गया. इस बीच देशभर से खबरें आ रही हैं कि पहले दिन करोड़ों रुपये की शराब की बिक्री हो गयी है. यूपी से खबर है कि वहां लगभग 100 करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गये. वहीं कर्नाटक आबकारी विभाग ने बताया कि शराब की दुकानें खोलने के पहले दिन रिकॉर्ड 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देशभर में शराब की दुकानें लगभग 40 दिन बाद सोमवार को फिर से खुली और इन पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. कुछ स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का उल्लंघन भी किया गया. इस बीच देशभर से खबरें आ रही हैं कि पहले दिन करोड़ों रुपये की शराब की बिक्री हो गयी है. यूपी से खबर है कि वहां लगभग 100 करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गये. वहीं कर्नाटक आबकारी विभाग ने बताया कि शराब की दुकानें खोलने के पहले दिन रिकॉर्ड 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई.

उत्तर प्रदेश में 100 करोड़ रुपये की बिकी शराब

उत्तर प्रदेश में शराब की 26,000 दुकानें आज फिर से खुली तो उन पर लोगों की भारी भीड़ नजर आयी. आबकारी विभाग को अनुमान है कि सोमवार को पहले दिन प्रदेश की 26 हजार दुकानों से करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलने का अनुमान है. प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भुसरेड्डी ने अपने अधिकारियों के साथ स्वंय सुबह करीब दस बजे से ही शहर के महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानों पर सेनेटाइजर और सामाजिक मेल जोल से दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया.

भुसरेड्डी ने बताया कि सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिये गये हैं. अधिकतर जनपदों में दुकाने खुली और लॉकडाउन के नियमों का पालन, सामाजिक मेल जोल से दूरी और सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुये शराब की बिक्री जारी है.

कर्नाटक में पहले दिन रिकॉर्ड 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई

कर्नाटक आबकारी विभाग ने बताया कि शराब की दुकानें खोलने के पहले दिन रिकॉर्ड 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है. लेकिन इस दौरान डराने वाली तसवीरें और वीडियो भी आयीं, जिसमें लोगों ने लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ा दीं.

दुकान खुलते ही शराब पर टूट पड़े लोग, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी

मालूम हो गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और ग्रीन तथा ओरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी. शराब की दुकानों को खोलने की इज्‍जात मिलने के बाद लोग दुकानों पर टूट पड़े. कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का इस्तेमाल भी करना पड़ा.

उत्तर और मध्य दिल्ली से भी ऐसी खबरें मिली हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उन दुकानों को बंद करने को कहा गया, जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं हो रहा था. वहीं कुछ स्थानों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल करना पड़ा.

उत्तर प्रदेश में शराब की 26,000 दुकानें फिर से खुली तो उन पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई जबकि राजस्थान में कुछ दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन नहीं किया गया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार शराब बेचने वाली दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन करना होगा और एक समय में दुकान पर पांच से अधिक लोग मौजूद नहीं रह सकते है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह 10 बजे से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी थी. गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कुछ पाबंदियों के साथ सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी.

शराब की दुकानों के निकट पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी ताकि भीड़ एकत्र न हो. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिये जारी लॉकडाउन के नियमों में छूट के बाद सोमवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुली और खुलने से पहले ही दुकानों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली.

गोवा में किया गया लॉकडाउन का पालन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लगभग एक महीने बाद गोवा में शराब की दुकानें खुलीं. एक अधिकारी ने बताया कि लोगों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी निर्देश का पालन किया और इन दुकानों के बाहर लोग कतारों में खड़े हुए दिखाई दिये.

इस बीच, गोवा में शराब की दुकानों के मालिकों ने घोषणा की थी कि उन लोगों को शराब नहीं बेची जायेगी, जिन्होंने मास्क नहीं पहनने होंगे. गोवा शराब व्यापारी संघ के अध्यक्ष दत्ता प्रसाद नाइक ने कहा, गोवा में सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं लेकिन लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं थी. हमने ‘मास्क नहीं, शराब नहीं’ की नीति अपनाई थी, ताकि सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन किया जा सके.

कैसा रहा अन्‍य राज्‍यों का हाल

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों समेत कई दुकानें खोल दी गई हैं. हालांकि सभी जगहों पर शॉपिंग मॉल और संक्रमित क्षेत्रों में दुकानें बंद हैं. संक्रमित क्षेत्रों में पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राज्य में शराब की दुकानें तथा अन्य दुकानें खोल दी गई हैं.

राज्य के कई हिस्सों में शराब की दुकान के सामने लंबी कतारें देखी गई हैं. उत्तराखंड में शराब की दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिली. महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भी शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई. कर्नाटक के बेंगलुरु और अन्य हिस्सों में भी शराब की दुकानें खुली और बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने पहुंचे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola