बड़ी राहत : भारत में 24 घंटे के दौरान 1 लाख से कम कोरोना के नए मामले दर्ज, 895 लोगों की मौत

Bengaluru: A health worker conducts COVID-19 testing of commuters as 'Omicron' cases cases rise in India, at KSR railway station in Bengaluru, Sunday, Dec. 19, 2021. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI12_19_2021_000105A)
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1 लाख से कम 83,876 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले शनिवार को देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,07,474 मामले सामने आए थे. देश में 1,99,054 लोग संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस चले गए हैं. हालांकि, इस दौरान करीब 895 लोगों को कोरोना से मौत हो गई.
सोमवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 83,876 नए मामले सामने आए है. ये दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए. इस दौरान 1,99,054 लोग डिस्चार्ज हुए और संक्रमण से करीब 895 लोगों की मौत हो गई.
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 83,876 नए मामले सामने आए और दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए। इस दौरान 1,99,054 लोग डिस्चार्ज हुए। 895 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई।
कुल सक्रिय मामले: 11,08,938
कुल मृत्यु: 5,02,874
कुल पॉजिटिविटी दर: 7.25%
कुल वैक्सीनेशन: 1,69,63,80,755 pic.twitter.com/e9fwc0c9f7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11,08,938 है और संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,02,874 तक पहुंच गई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट घटकर 7.25 फीसदी तक पहुंच गई है. भारत में रविवार की शाम तक कोरोना रोधी टीके की 1,69,63,80,755 डोज लगा दी गई है.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
Also Read: केरल, दिल्ली, गुजरात में कोविड19 से 55 लोगों की मौत, जानें केरल में कैसे घट गये कोरोना से मौत के आंकड़े
भारत में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




