Leopard in Delhi : दिल्ली में तेंदुए की दहशत, तीन को किया घायल, छत पर चढ़े लोग

Updated:
विज्ञापन

Leopard in burari/delhi

Leopard in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में तेंदुए नजर आया है जिसके बाद लोग दहशत में हैं. घटनास्थल का वीडियो आया सामने. जानें दिल्ली पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Leopard in Delhi : गांवों में किसी जंगली जानकारी के घुसने की खबर तो आपने जरूर सुनी होगी, लेकिन शहर में वो भी देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी घटना देखने को इस बार मिली है जिससे लोग दहशत में हैं. दरअसल, दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सुबह वजीराबाद के जगतपुर गांव में एक तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गये.

तेंदुए एक कमरे में कर लिया गया है कैद

दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि सोमवार सुबह 6:14 बजे पीएस वजीराबाद में एक फोन आया और कहा गया कि आदर्श नगर गली नंबर 3, जगतपुर गांव के पास एक तेंदुआ घुस गया है. तेंदुआ ने जिन लोगों पर हमला किया, उनकी पहचान जगतपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है. आगे बताया गया कि फिलहाल मौके पर वन विभाग टीम, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है. तेंदुए को एक कमरे में कैद कर लिया गया है.

घटनास्थल का वीडियो आया सामने

इस घटनास्थल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक गली में सैकड़ों लोग हैं जिनके चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही है. वन विभाग की टीम पहुंचने के बाद ये लोग अपने घरों से बाहर निकले और उन्हें पूरी जानकारी दी. वीडियो में कुछ लोग अपने घरों की छत से झांकते दिख रहे हैं.

Read Also : टाइगर रिजर्व से लौट रहे पर्यटकों को हुआ तेंदुए का दीदार

पहले भी नजर आ चुका है तेंदुआ

आपको बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में तेंदुआ पहले भी देखा जा चुका है. पिछले साल दिसंबर में राजधानी के बुराड़ी इलाके में तेंदुआ नजर आया था. तेंदुआ देखे जाने के बाद फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी. वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पैरों के निशान के आधार पर तेंदुए की पुष्टी की थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola