ePaper

टाइगर रिजर्व से लौट रहे पर्यटकों को हुआ तेंदुए का दीदार

Updated at : 28 Mar 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से लौट रहे पर्यटकों को हुआ तेंदुए का दीदार

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं की तादाद में वृद्धि को देखते हुए वन प्रशासन काफी उत्साहित है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं की तादाद में वृद्धि को देखते हुए वन प्रशासन काफी उत्साहित है. जंगलों में तेंदुए की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है. बुधवार की देर शाम वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर कोतराहा नर्सरी के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी देखी गयी. पर्यटकों को तेंदुए का हुआ दीदार

टाइगर रिजर्व से लौट रहे पर्यटक व मोतिहारी निवासी अजय कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, विनोद कुमार ने बताया कि वह मुख्य मार्ग से लौटने के क्रम में तेंदुए को मुख्य सड़क पर बुधवार की रात्रि देख भयभीत हो गए. उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक दिया. थोड़ी देर बाद तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ जंगल के अंदर चला गया. पर्यटकों ने बताया कि टाइगर रिजर्व का उनका यह टूर सफल रहा. बहुत नजदीक से उन्होंने तेंदुए का दीदार किया. ऐसा लगा जैसे कि वह रॉयल टाइगर हो.

बोले वन क्षेत्र पदाधिकारी

वाल्मीकिनगर रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वन क्षेत्र के बीचों बीच से होकर सड़क गुजरती है. वन्यजीवों का विचरण सामान्य घटना है. पर्यटकों और ग्रामीणों से अपील है कि वन्यजीवों के साथ छेड़छाड़ नहीं करें. सतर्क और सजग रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन