Kopri Pachpakhadi Vidhan Sabha Result 2024 : सीएम एकनाथ शिंदे 1,14,936 वोट से आगे

Updated:
विज्ञापन
Kopri Pachpakhadi Election 2024 Result

Kopri Pachpakhadi Election 2024 Result

Kopri Pachpakhadi Election 2024 Result : कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा चुनाव के परिणाम का पल पल का अपडेट जानें यहां

विज्ञापन

Kopri Pachpakhadi Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. कोपरी-पचपखड़ी सीट पर इस विधानसभा के लोगों की खास नजर है. यहां से सीएम एकनाथ शिंदे आगे चल रहे हैं. शिंदे 1,14,936 वोट से आगे हैं.

ठाणे के कोपरी-पचपखड़ी सीट काफी अहम है. यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मुकाबला उनके गुरु दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे से है. शिंदे सीट को बरकरार रखने की कोशिश में हैं. शिवसेना (यूबीटी) के टिकट पर दिघे चुनाव लड़ रहे हैं. शिंदे ने 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार सीट जीती है. वे पहली बार 2004 में ठाणे से विधायक चुने गए थे. इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र कोपरी-पचपाखड़ी में 59.85 प्रतिशत मतदान हुआ.

Kopri Pachpakhadi Assembly Election Result: 2019 में एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था

2019 में कोपरी पाचपाखाडी में कुल 65.36 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने 2014 के चुनावों में भी शिवसेना के टिकट पर 100,420 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola