Kolkata Law Student Assault : शादी का प्रपोजल ठुकराने की वजह से किया छात्रा के साथ दुष्कर्म!
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Jun 2025 1:06 PM
South Calcutta law college Assault Case
Kolkata Law Student Assault : कोलकाता पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी के शादी का प्रपोजल ठुकराने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि युवती ने तीनों आरोपियों से कहा था कि उसका एक प्रेमी है और वह उसके साथ ‘खुश’ है. जांच में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है.
Kolkata Law Student Assault : कोलकाता के कस्बा इलाके में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ कॉलेज परिसर के अंदर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस का बयान सामने आया है. लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी ने शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि यह वारदात प्री–प्लान्ड था या नहीं. अधिकारी ने बताया, “घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से इसकी पुष्टि हुई है.” अधिकारी ने बताया, “लेकिन यह प्री–प्लान्ड अपराध था या अचानक हुआ, यह साबित होना बाकी है.”
तीनों ने छात्रा के प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी
अधिकारी ने बताया कि युवती ने तीनों आरोपियों से कहा था कि उसका एक प्रेमी है और वह उसके साथ ‘खुश’ है. उसे धोखा नहीं देगी. उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने छात्रा के प्रेमी को जान से मारने और मुख्य आरोपी का विरोध जारी रखने के लिए उसके (लड़की के) माता-पिता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी. उन्होंने बताया, “हर पहलू की जांच की जा रही है. हम तीनों आरोपियों और पीड़िता के कॉल डिटेल की भी जांच कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें : Kolkata Law Student Assault : दुष्कर्म के आरोपी का संबंध TMC से, बीजेपी ने फोटो शेयर करके साधा निशाना
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की हुई पुष्टि
मेडिकल जांच में लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई. छात्रा के गुप्तांगों और जांघों के पास बाहरी चोटों के निशान हैं, साथ ही उसकी गर्दन के आसपास चोट के निशान भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










