विशेष विमान से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

**EDS: VIDEO GRAB** Chandigarh: 'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh speaks in a video message, before his arrest by Punjab Police from Moga on Sunday, April 23, 2023. (PTI Photo)(PTI04_23_2023_000048B)
अमृतपाल को आज सुबह मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि उसे घेर लिया गया था जिससे उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी. उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है.
पंजाब से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे लेकर विशेष विमान डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब से अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच गया है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पंजाब के बठिंडा से विशेष विमान के जरिए लाया गया. उसे शहर के केंद्रीय कारागार ले जाया जाएगा. इस जेल में सिंह के अन्य सहयोगियों के भी बंद होने के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं.

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अमृतपाल को लेकर विमान अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर पहुंचा. आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे एक सुरक्षा काफिले के बीच डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार ले जाया जाएगा. डिब्रूगढ़ यातायात पुलिस से हवाई अड्डे से जेल तक 15 किलोमीटर लंबे रास्ते को बाधा मुक्त रखने को कहा गया है. सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के अलावा एक विशेष दल को भी तैनात किया गया है.
Also Read: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने थपथपाई भगवंत मान सरकार की पीठ, कहा- AAP ने साबित किया
इधर अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश की शांति भंग करने और कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. मान ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए 30 दिन से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पंजाब के लोगों का भी आभार जताया. मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आज, 35 दिन बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. जो लोग शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे और देश का कानून तोड़ेंगे, उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. हम किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं करेंगे. हम बदले की राजनीति नहीं करते.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




