Kerala Exit Poll 2021 Results : केरल में फिर से एलडीएफ की सरकार!, जानिए यूडीएफ को मिल रही कितनी सीटें

Updated at : 29 Apr 2021 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Kerala Exit Poll 2021 Results : केरल में फिर से एलडीएफ की सरकार!, जानिए यूडीएफ को मिल रही कितनी सीटें

Kerala Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2021 Results केरल समेत पांच राज्यों में संपन्न कराए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुरुवार को विभिन्न न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए गए हैं. एग्जिट पोल के नतीजों में केरल में लेफ्ट नीत एलडीएफ की सरकार में वापसी की संभावना जतायी गयी है. एग्जिट पोल के नतीजों में लेफ्ट नीत एलडीएफ गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. वहीं, यूडीएफ को 50-60 सीटों मिलने की संभावना जतायी जा रही है. जबकि, भारतीय जनता पार्टी के पाले में महज एक या दो सीटों ही आती दिख रही हैं.

बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीट पर 6 अप्रैल को एक चरण में ही वोटिंग संपन्न करायी गयी और इस दौरान करीब 73 फीसदी वोटिंग हुई तथा चुनाव के नतीजे 2 मई को आने हैं. केरल विधानसभा चुनाव के लिए रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, यहां एलडीएफ की सरकार बनने वाली है. सीपीएम नीत एलडीएफ को 72-80 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं, कांग्रेस नीत यूडीएफ को 58 से 64 सीटें मिलने का अनुमान हैं. जबकि, एनडीए को 1 से 5 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है.

उधर, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, केरल में एक बार फिर एलडीएफ की सरकार बन सकती है और उसे 47 फीसदी सीटें मिल सकती हैं. वहीं, यूडीएफ को 38 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. बीजेपी को 12 फीसदी वोट मिल सकता है. जबकि, एनडीए को भी 0-2 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है. न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के अनुसार भी प्रदेश में एलडीएफ को भारी जीत मिल सकती है. सर्वे में एलडीएफ को 102 सीटों पर जीतते दिखाया जा रहा है. वहीं यूडीएफ को 35 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को भी 3 सीटें मिल सकती हैं. एबीपी-सी वोटर सर्वे के मुताबिक केरल में लेफ्ट को 71-77 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, कांग्रेस नीत यूडीएफ को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Also Read: Tamil Nadu Exit Poll Result 2021 : तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की बनेगी सरकार, जानिए अन्य दलों को मिल रही कितनी सीटें

Upload By Samir

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola