Kerala Local Body Elections: शशि थरूर ने बीजेपी की जीत को बताया लोकतंत्र की सुंदरता, कांग्रेस को लग सकती है मिर्ची
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Dec 2025 7:56 AM
शशि थरूर, फोटो एक्स
Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. 45 सालों के वामपंथी शासन का अंत हो गया. बीजेपी की जीत पर शशि थरूर ने जो प्रतिक्रिया दी है, उससे कांग्रेस की एक बार फिर से किरकिरी हो सकती है. थरूर ने बीजेपी की जीत को लोकतंत्र की सुंदरता बता दिया है.
Kerala Local Body Elections: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना करते हुए, अपने तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उसे बधाई दी और इसे लोकतंत्र की सुंदरता बताया. थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के पक्ष में हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में.
थरूर ने क्या किया पोस्ट?
शशि थरूर ने कहा, केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में आज के नतीजे वाकई चौंकाने वाले हैं. जनादेश स्पष्ट है, और राज्य की लोकतांत्रिक भावना स्पष्ट रूप से झलकती है. थरूर ने कहा, स्थानीय निकायों में शानदार जीत के लिए यूडीएफ को हार्दिक बधाई! यह एक बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक मजबूत संकेत है. कड़ी मेहनत, सशक्त संदेश और सत्ता विरोधी लहर का स्पष्ट रूप से फल मिला है, जिससे 2020 की तुलना में कहीं बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा, यह एक मजबूत प्रदर्शन है जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव का प्रतीक है.
थरूर ने कहा- एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए चलाया था अभियान
थरूर ने कहा कि उन्होंने एलडीएफ के 45 वर्षों के कुशासन से बदलाव के लिए अभियान चलाया था, लेकिन मतदाताओं ने अंततः एक अन्य पार्टी को इनाम दिया है जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी. उन्होंने कहा, यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है. जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वह यूडीएफ के पक्ष में हो या मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में. थरूर ने कहा, हम केरल की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखेंगे, लोगों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और सुशासन के सिद्धांतों को कायम रखेंगे.
एनडीए ने 101 वार्ड में 50 में जीत दर्ज की
तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में NDA ने शानदार जीत हासिल की. राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया. तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 में, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 29 में, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 19 में और दो निर्दलीय को जीत मिली है.
ये भी पढ़ें: Kerala Local Body Elections: केरल नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत, 45 साल के वामपंथी शासन का अंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










