Kerala Train Fire: ट्रेन अग्निकांड की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी का स्कैच जारी, आतंकी कनेक्शन की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Kerala Train Fire: ट्रेन अग्निकांड की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी का स्कैच जारी, आतंकी कनेक्शन की आशंका

केरल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जांच के सिलसिले में आरोपी का स्कैच पुलिस ने जारी किया है. पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी. जिसमें आरोपी फोन पर बात करता नजर आ रहा है. पुलिस आतंकी एंगल से भी जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि एक चलती ट्रेन में कथित आगजनी की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. राज्य के कोझिकोड जिले में बीती रात को हुई इस घटना में एक शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.

पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी किया

केरल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जांच के सिलसिले में आरोपी का स्कैच पुलिस ने जारी किया है. पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी. जिसमें आरोपी फोन पर बात करता नजर आ रहा है. पुलिस आतंकी एंगल से भी जांच में जुट गयी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कोझिकोड जिले के एलाथूर के पास चलती ट्रेन में आग लगाने की घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बात की है. उन्होंने जांच के लिए एसआईटी गठन किया है. आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सहयोग कर रहे हैं. हम दोषियों को जरूर पकड़ेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- वह खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं

कन्नूर सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की

केपीसीसी के अध्यक्ष और कन्नूर से सांसद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग की.

कैसे हुई घटना

घटना रविवार को रात करीब पौने दस बजे हुई. पुलिस ने कहा कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक डिब्बे के अंदर आरोपी ने यात्रियों पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ डाला और उसमें आग लगा दी. समझा जाता है कि यह ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल था. घटना में नौ लोग झुलस गए. जबकि तीन की मौत हो गयी. घटना के वक्त ट्रेन कोझिकोड क्रॉसिंग को पार कर यहां कोरापुझा रेलवे पुल पहुंची थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola