अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- वह खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं

Updated:
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- वह खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, राहुल गांधी ने OBC समाज का जो अपमान किया उसपर अगर कोर्ट ने फैसला किया तो वे कहते हैं कि कोर्ट ही गलत हैं. उन्हें लगता है कि एक परिवार में पैदा हो गए तो इस देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ताजा हमला बोला है. वैष्णव ने कहा, राहुल खुद को देश से ऊपर मानते हैं. अपने अहंकार के चलते वो अयोग्य करार दिये गये हैं.

राहुल गांधी ने किया OBC का अपमान : वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, राहुल गांधी ने OBC समाज का जो अपमान किया उसपर अगर कोर्ट ने फैसला किया तो वे कहते हैं कि कोर्ट ही गलत हैं. उन्हें लगता है कि एक परिवार में पैदा हो गए तो इस देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. वे खुद को संसद और कोर्ट से ऊपर मानते हैं.

राहुल गांधी को लगता है, देश पर राज करना उनका अधिकार है : बीजेपी

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, राहुल गांधी को लगता है कि अगर संविधान में सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है तो उनपर लागू नहीं होना चाहिए. क्योंकि देश पर राज करना उनका अधिकार है और बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के तहत जितने लोकतांत्रिक संस्थान बनाए हैं वे सब उनसे नीचे है.

Also Read: राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, सावरकर वाले बयान पर FIR दर्ज करायेंगे पोता रंजीत

यूपीए सरकार के दौरान देश में संस्थानों को कमजोर करने की रची गयी साजिश : वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, जो लोग हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह याद करने की कोशिश करनी चाहिए कि कैसे यूपीए सरकार के दौरान देश में संस्थानों को कमजोर करने की साजिश चल रही थी. जब देश के प्रधानमंत्री विदेश का दौरा कर रहे थे, उस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अध्यादेश को फाड़ना क्या लोकतंत्र है.

राहुल के समर्थन में कांग्रेस कर रही सड़क से लेकर संसद तक विरोध

एक ओर बीजेपी लंदन में लोकतंत्र पर दिये बयान और मोदी सरनेम मामले को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ी हुई है, तो दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी की अयोग्यता और अदाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश में है. कांग्रेस सहित विपक्षी दल के नेता इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन में उतर गये हैं.

प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस ने अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग पर जोर देने के साथ राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक महीने के आंदोलन कार्यक्रमों की घोषणा की. इनमें अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यहां आयोजित होने वाला ‘जय भारत महा सत्याग्रह’ भी शामिल है. प्रदर्शन कार्यक्रमों में लाल किले से शुरू हो रहा ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ तथा 28 और 29 मार्च को देश भर के 35 प्रमुख शहरों में ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ की एक शृंखला शामिल है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola