राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, सावरकर वाले बयान पर FIR दर्ज करायेंगे पोता रंजीत

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, सावरकर वाले बयान पर FIR दर्ज करायेंगे पोता रंजीत

वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम राजनीति के लिए किस तरह से बदनाम किया जा रहा है यह देखकर वाकई दुख होता है. ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों का भी ध्रुवीकरण कर रहे हैं.

विज्ञापन

मोदी सरनेम विवाद पर पहले ही दो साल की सजा और लोकसभा की सदस्यता गंवाने की मार झेल रहे राहुल गांधी को एक और झटका लग सकता है. वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा है कि अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो वह उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. उन्होंने कहा, राहुल को लेकर उन्होंने पहले भी एफआईआर दर्ज कराया है.

सावरकर के पोते ने राहुल गांधी मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और संजय राउत को भी लताड़ा

वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर, राहुल गांधी के बयान पर उद्धव ठाकरे और संजय राउत को भी जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे और संजय राउत व्यक्तिगत रूप से सावरकर का बहुत सम्मान करते हैं… लेकिन उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए. उन्होंने बाला साहब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा, सावरकर के अपमान पर बाला साहब ने कहा था, ऐसे लोगों को मैं जूते से मारुंगा. सावरकर के पोते ने कहा- मैं जूते मारने के लिए नहीं कह रहा, लेकिन इस बयान पर उद्धव ठाकरे को कांग्रेस का साथ छोड़ देना चाहिए. संजय राउत और उद्धव ठाकरे के मन में सावरकर के प्रति सम्मान हो सकता है, लेकिन जब तक वे सावरकर के लिए अपना समर्थन नहीं दिखाते, इसका कोई मतलब नहीं है. अल्टीमेटम देने के बाद भी कांग्रेस नहीं रुकी और उन्होंने (उद्धव ठाकरे गुट ने) अभी तक कांग्रेस को अलग नहीं किया.

सावरकर के पोते ने कहा, शरद पवार को भी कांग्रेस से कर लेना चाहिए किनारा

वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, शरद पवार जी के मन में सावरकर के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अब तक दिए गए अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए.

Also Read: वीर सावरकर पर बयानबाजी कर घिरे राहुल गांधी, बोले संजय राउत- बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

सावरकर के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करें : रंजीत सावरकर

वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम राजनीति के लिए किस तरह से बदनाम किया जा रहा है यह देखकर वाकई दुख होता है. ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों का भी ध्रुवीकरण कर रहे हैं. महाराष्ट्र में भी सावरकर के नाम पर राजनीति की जा रही है. मेरा अनुरोध है कि सावरकर के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola