वीडियो वायरल होते ही कर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, क्या है पूरा मामला?

Updated at : 20 Jan 2026 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Karnataka DGP

कर्नाटक के DGP के. रामचंद्र राव

कर्नाटक के DGP के. रामचंद्र राव को ऑफिस में महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने इसे आचरण नियमों का उल्लंघन माना. राव ने वीडियो को एडिटेड बताया. उन पर पहले सोना तस्करी के आरोप भी लग चुके हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव को ऑफिस में महिला के साथ एक वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. वीडियो में DGP के. रामचंद्र राव महिला संग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं. सीनियर IPS अधिकारी को राज्य सरकार की इजाजत के बिना हेडक्वार्टर न छोड़ने का भी निर्देश दिया गया है. मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने मामले की जांच होने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया. 

आदेश में क्या कहा गया ? 

आदेश में कहा गया है, “न्यूज चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रसारित वीडियो और न्यूज रिपोर्ट से यह देखा गया है कि रामचंद्र राव ने एक अश्लील तरीके से व्यवहार किया है. राज्य सरकार ने मामले की जांच की है और वह इस बात से संतुष्ट है कि उक्त अधिकारी का आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम के नियम 3 का उल्लंघन है और राज्य सरकार प्रथम दृष्टया संतुष्ट है कि जांच लंबित रहने तक डीजीपी रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना आवश्यक है.”

वीडियो हुआ वायरल 

जेल में बंद एक्ट्रेस रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव का वर्दी में अपने ऑफिस में एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए कथित वीडियो सोमवार को वायरल हो गया था. इन वीडियो में कथित तौर पर रामचंद्र राव अपने सरकारी चैंबर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिख रहे हैं. 

रामचन्द्र राव ने क्या कहा ? 

बेंगलुरु में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए रामचंद्र राव ने कहा, “ये एडिट किए हुए वीडियो हैं. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. मैं इस मामले पर अपने वकील से बात करूंगा और इस बारे में फैसला लूंगा.”

Also read: विजय माल्या ने दान में दिया था 30.300 किलो सोना, सबरीमाला मंदिर का ये गोल्ड कहां गया? 21 जगहों पर ED की रेड

सोना तस्करी में भी शामिल 

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने मार्च 2025 में सोने की तस्करी के मामले में रामचंद्र राव को जरूरी छुट्टी पर भेज दिया था. उन्हें हाल ही में वापस काम पर लिया गया था. उन पर रान्या राव के साथ मिलकर सोने की तस्करी करने का आरोप है. सरकार ने इस संबंध में राव के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे और रिपोर्ट मांगी थी. रान्या राव को सोने की तस्करी करने और अपने सौतेले पिता के नाम का गलत इस्तेमाल करके अधिकारियों के लिए आरक्षित प्रोटोकॉल का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola