कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा के 23वें दिन की शुरुआत, घुटने में तकलीफ होने के बावजूद पहुंचे राहुल गांधी

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि कई बार मुझे काफी दर्द भी हुआ. लेकिन मैंने पाया कि जब भी मुझे यह समस्या होती, तो कोई आता और कुछ करने को कहता या मुझे समस्या दूर करने के लिए कुछ बताता है.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कर्नाटक पहुंची. कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि कर्नाटक में चामराजनगर के गुंडलुपेट से शुरू होने वाली यात्रा राज्य में पार्टी के कैडर में जोश भरेगी. इससे पहले, केरल में अपने यात्रा अनुभव को साझा करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान घुटने में हो रही दर्द की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह अपने घुटने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं. लेकिन आम लोग से मिलकर उनका ध्यान दर्द से भटक जाता है.

विज्ञापन
undefined

कर्नाटक में पदयात्रा की शुरूआत करते ही राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया. इस पदयात्रा का लक्ष्य आपको सुनने का है. लोकतंत्र में संस्थान हैं जिसे विपक्ष के लिए बंद किए गए हैं. संसद में कुछ बोलना चाहें उधर हमारा माइक बंद कर दिया जाता है. विपक्ष के नेताओं को गिरफ़्तार किया जाता है. हमारे पास यही रास्ता बचा है.

undefined

बताते चले कि कर्नाटक में महज छह महीने में विधानसभा चुनाव होने है. इसलिए राज्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी काफी अहम मान रही है. कांग्रेस की पदयात्रा ने कर्नाटक में करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सात जिलों से गुजरेगी.

undefined

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के बाद कांग्रेस नेताओं को घुटने में हो रही दर्द की जानकारी दी. उन्होंने कहा, जब मैं चल रहा था तब मेरे घुटने में कुछ तकलीफ थी. इस दौरान कई बार मुझे काफी दर्द भी हुआ. लेकिन मैंने पाया कि जब भी मुझे यह समस्या होती, तो कोई आता और कुछ करने को कहता या मुझे समस्या दूर करने के लिए कुछ बताता है.

undefined

22 दिन की यात्रा के बाद केरल से आगे बढ़ गए राहुल ने कहा कि सबसे कठिन समय में कोई आता और उनकी मदद कर देता. राहुल ने कहा कि उनके लिए वाकई कठिन समय था, लेकिन अचानक एक लड़की उनके पास आई और एक पत्र दिया जिसमें लिखा था, कठिनाई के बाद आराम है.

(भाषा- इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola