'मैंने अपनी थाली खुद बनाई है'- जया बच्चन पर कंगना रनौत का पलटवार

Updated at : 16 Sep 2020 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
'मैंने अपनी थाली खुद बनाई है'- जया बच्चन पर कंगना रनौत का पलटवार

Kangana ranaut twitter, Jaya Bchchan rajya sabha, mumbai news : राज्य सभा में सपा नेता और अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है. जया बच्चन के बयान पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि उसे किसी ने थाली नहीं दी है, उसने अपनी थाली खुद बनाई है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्य सभा में सपा नेता और अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है. जया बच्चन के बयान पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि उसे किसी ने थाली नहीं दी है, उसने अपनी थाली खुद बनाई है.

कंगना रनौत ने ट्वीट कल लिखा है कि कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी, जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद. मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी, आपकी नहीं. ,

कंगना का यह बयान जया बच्चन के उस बयान पर आया है, जिसमें जया ने राज्य सभा में कहा था कि जिस थाली मेंं खाती हो, उसी थाली में छेद करती हो। बता दें कि कंगना ने इससे पहले जया से सवाल पूछते हुए कहा था कि अगल अभिषेक सुशांत की तरह फांसी लगा लेता तो क्या जया जी ऐसे ही बोलती?

वहीं कंगना रनौत की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रहीं हैं. जहां नौ सितंबर को बीएमसी ने उनके पाली हिल स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण बताते हुए तोड़फोड़ की थी, वहीं अब बीएमसी ने उनकी हाउसिंग सोसाइटी (चेतक) को नोटिस भेजा है. बीएमसी ने कई तरह की जानकारियां मांगी है.

बच्चन परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा- जया बच्चन के बयान के बाद मुंबई पुलिस बच्चन परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराएगी. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि उद्धव सरकार बच्चन परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराएगी. सरकार ने खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है.

Also Read: Kangana Ranaut Latest Updates : अब कंगना रनौत की हाउसिंग सोसाइटी पर चलेगा BMC का हथौड़ा ?

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola