रणछोड़ दास बन गई है कमलनाथ की सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर किया हमला

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2020 8:55 PM

विज्ञापन

मध्‍यप्रदेश में जारी सियासत संकट के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जम निशाना साधा, कहा कमलनाथ जी की सरकार अल्पमत में है, बहुमत खो चुकी है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापठक लगातार जारी है. विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा ने 106 विधायकों की राज्यपाल लाल जी टंडन के सामने परेड कराई. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जम निशाना साधा और कहा कि कमलनाथ जी की सरकार अल्पमत में है, बहुमत खो चुकी है. इसलिए राज्यपाल ने सरकार को आदेश दिया था कि जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट करवाएं. लेकिन मुख्यमंत्री कमल नाथ बच रहे हैं.

इसलिए उनकी सरकार राज्यपाल के आदेश का पालन नहीं कर रही है. ये सरकार रणछोड़ दास बन गई है, इस सरकार को एक क्षण भी पद पर नहीं रहना चाहिए.

बहुमत के आंकड़ों पर भी की बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुमत के आंकड़ों पर बात करते हुए कहा कि हमारे पास 106 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 92 विधायक हैं. इससे ये पूरी तरह स्पष्ट होता है कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल मौजूद है इसलिए हमने ये राज्यपाल से मांग की है कि हमें सरकार बनाने का मौका दिया जाए.

शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर खास तौर से कमलनाथ ही रहे. उन्होंने कमलनाथ सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार सिर्फ टाइम काटने का काम कर रही है, क्या इस सरकार को फैसले लेने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बच्चे नहीं हैं, माहौल उनके लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लिए अच्छा है. ये अस्थिर सरकार कोरोना से भी नहीं बच पाएगी.

आपको बता दें कि सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद स्थगित हो गई. अब विधानसभा की कार्यवाही 27 मार्च को शुरू होगी. स्पीकर ने कोरोना का हवाला देते हुए सदन को स्थगित कर दिया.

जबकि कमलनाथ ने भी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि हमारे पास संख्या बल नहीं है तो वो अविश्वास प्रस्ताव लाएं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola