Kal ka Mausam : इन राज्यों में बढ़ेगी और ठंड, आ गया IMD का अलर्ट

आईएमडी ने शीतलहर की चेतावनी दी (Photo : AI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर गंभीर ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. बिहार–झारखंड में भी ठंड बढ़ेगी. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 20 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बनी रह सकती है. इसी तरह 18 और 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इसके अलावा 17 नवंबर को तमिलनाडु में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 से 22 नवंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में लगातार कम हो रहा है तापमान
दिल्ली में सोमवार को एक्यूआई 356 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.आईएमडी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. आसमान अधिकतर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मंगलवार को सुबह में हल्का धुंध रहेगा. 18 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 से 28 और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
झारखंड में मौसम शुष्क
झारखंड में अभी मौसम शुष्क रहेगा. बारिश या बादल का अनुमान नहीं है. सुबह में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ के अलावा रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.
4-5 दिन बिहार में मौसम शुष्क रहेगा
बिहार में मौसम बदल रहा है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. रात के तापमान में गिरावट जारी है, जिससे सुबह और देर शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है, लेकिन फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : यूपी–दिल्ली में शीतलहर, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड
विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके, मध्य, पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से गंभीर शीतलहर बनी रहने की संभावना है. 20 और 21 नवंबर को अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




