ePaper

Kal ka Mausam : 2, 3 और 4 नवंबर को इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का आया अलर्ट

Updated at : 01 Nov 2025 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert By IMD

आईएमडी ने भारी बारिश की चेतावनी दी (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : पूर्व-मध्य अरब सागर में बने अवदाब और उत्तर-पश्चिम झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव के असर से गुजरात में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 2 नवंबर को कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते में पंजाब और हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पंजाब में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री रहेगा, जिससे मौसम खुशनुमा और आरामदायक बना रहेगा. 3 नवंबर की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

राजस्थान में बारिश का अनुमान

राजस्थान में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अरब सागर में बना अवदाब कमजोर होकर ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ में बदल गया है. इसके असर से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश संभव है. वहीं, 3 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 3 और 4 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 से 6 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा रहेगा. छह नवंबर के बाद मौसम के साफ होने की संभावना है.

झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को झारखंड के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा. रविवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहेगी, फिर मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा.

बिहार में मौसम होगा साफ

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 नवंबर से बिहार में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर खत्म हो जाएगा. उस दिन से आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिलने लगेगी. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी, जिससे लोगों को ‘गुलाबी ठंड’ का एहसास होगा.

गुजरात में बारिश के आसार

गुजरात में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका असर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 1 से 4 नवंबर के बीच राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, गोवा और कोंकण में 1 से 4 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. वहीं, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में भी अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola