Kal ka Mausam : 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आसमान से बरस सकती है आफत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Oct 2025 2:48 PM

विज्ञापन

5 अक्टूबर के मौसम का हाल जानें यहां

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश हो सकती है. 6 अक्टूबर को बारिश सबसे तेज हो सकती है. जानें 5 अक्टूबर को आपके राज्या में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग  (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा में बने दबाव का असर दिखाई देगा. इसके कारण पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि गहरे दबाव के असर से पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अवदाब वह स्थिति है जो निम्न दबाव क्षेत्र के बाद और चक्रवाती तूफान से पहले आती है. इसमें आमतौर पर भारी बारिश और तेज हवाएं चलती हैं.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार, 5 अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 6 अक्टूबर को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

बिहार के कुछ जिलों में रेड अलर्ट

बिहार में 5 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ठनका गिरने की भी आशंका है. साथ ही मधुबनी, दरभंगा और वैशाली जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ रविवार से जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. यह मौसम गतिविधि 5 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह तक जारी रह सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर तक, असम और मेघालय में 5 और 7 से 9 अक्टूबर तक, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8-9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन दिनों कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन