Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज चमक के साथ बौछार, अलर्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Sep 2025 7:04 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश का दौर जारी

Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे तक उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के कई राज्यों भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. भारी बारिश का दौर भी जारी है. भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले 48 घंटे के दौरान कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत सहित कई अन्य इलाकों में आगामी 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, गुजरात समेत आस पास के इलाकों में भारी जारी रह सकती है.

अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है. एक दो इलाकों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

उत्तर-पश्चिम भारत में 3 सितंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. 7 सितंबर तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बरसात का दौर जारी रह सकता है. 5 से 7 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में मानसून की फुहार जारी रह सकती है. आईएमडी के मुताबिक 4 और 5 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में बारिश की संभावना

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सो पर भारी बारिश होने की संभावना है. 6 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 4 सितंबर तक विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है. 5 सितंबर तक झारखंड, ओडिशा, 2 और 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola