Kal Ka Mausam: 14 और 15 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश, इन राज्यों में आफत की बरसात, अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2025 5:35 AM
Heavy Rain Alert
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण 14 से 15 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में कई जगहों पर 14 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है.

17 अगस्त तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

14 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा,आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

जम्मू कश्मीर, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व-मध्य भारत और इससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 14 से 16 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

16 अगस्त तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक 14 से 16 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










