Kal Ka Mausam: भीषण सर्दी के बीच शीतलहर का प्रकोप, कोहरे ने और बढ़ाई परेशानी, जानें देशभर के मौसम का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2025 3:43 PM
Kal Ka Mausam: ठंड के साथ घने कोहरे की चेतावनी
Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है. शीत लहर और कुछ इलाकों में हो रही बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में सर्दी और शीत लहर का दौर जारी रह सकता है. घना कोहरा, कोल्ड वेव और बारिश-बर्फबारी देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. आईएमडी के मुताबिक 17 दिसंबर को यूपी और एमपी में ठंड के साथ घना कोहरा छाया रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले तीनों में गुजरात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रह सकता है. 16 से 20 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्य कोहरे की चादर में लिपटे रह सकते हैं.

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 15 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर के दौरान और उत्तराखंड में 21 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Also Read: कोहरा हुआ कमजोर, हवाओं ने बदला खेल! दिल्ली-NCR में कब लौटेगी सर्दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










