Kal ka Mausam : इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, और गिरेगा तापमान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2025 2:12 PM

विज्ञापन

कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट (Photo: AI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 15 से 17 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में 15-16 नवंबर को ठंड बढ़ेगी. मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी 15 से 17 नवंबर तक शीत लहर का असर दिख सकता है.

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. बीती रात पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चली, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सिर्फ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर शीतलहर रही और पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. वहीं, रविवार को सीकर और टोंक जिलों में भी शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है.

बंगाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहेगा

आईएमडी ने कहा है कि अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार रविवार से बुधवार तक सुबह के समय कुछ जगह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेगी तेज हवा, आया IMD का अलर्ट

झारखंड में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी ने झारखंड के रांची समेत 11 जिलों के लिए 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की.आईएमडी ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग के लिए 17 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. विभाग ने बताया, “इन 11 जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है.”

यहां का तापमान 6°C से नीचे

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी तेज ठंड महसूस की गई. पंजाब में तापमान 7 से 10°C के बीच रहा. पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भी ठंड बढ़ी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola