कोरोना से जंग जीतकर राज्यसभा पहुंचे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, उच्च सदन के सदस्य के रूप में ली शपथ

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Jharkhand Mukti Morcha chief Shibu Sorens takes oath as a Rajya Sabha member during the opening day of Monsoon Session of Parliament, amid the ongoing coronavirus pandemic, in New Delhi, Monday, Sept. 14, 2020. (RSTV/PTI Photo) (PTI14-09-2020_000272B)
कोरोना वायरस को मात देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन सोमवार (14 सितंबर, 2020) को राज्यसभा पहुंचे. उन्होंने 14 अन्य सदस्यों के साथ उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली. मॉनसून सत्र के पहले दिन शपथ लेने के बाद अपनी सीट से ही श्री सोरेन ने सभापति वेंकैया नायडू का अभिवादन किया.
रांची/नयी दिल्ली : कोरोना वायरस को मात देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन सोमवार (14 सितंबर, 2020) को राज्यसभा पहुंचे. उन्होंने 14 अन्य सदस्यों के साथ उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली. मॉनसून सत्र के पहले दिन शपथ लेने के बाद अपनी सीट से ही श्री सोरेन ने सभापति वेंकैया नायडू का अभिवादन किया.
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण उच्च सदन में बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी थी. इसके तहत उच्च सदन के सदस्य दोनों सदनों के कक्ष में बैठे थे. कुछ सदस्यों को विभिन्न दीर्घाओं में बैठाया गया था. शपथ लेने वाले अधिकतर सदस्य मास्क पहनकर आये थे. कुछ सदस्यों ने शपथ लेने के दौरान अपने मुंह से मास्क को नीचे कर दिया. सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ लेने के दौरान भी मास्क पहने रहने की नसीहत दी.
आमतौर पर नये सदस्य शपथ लेने के बाद सभापति के आसन के पास जाकर उनका अभिवादन करते हैं. आज ऐसा नहीं हुआ. शपथ लेने वाले सभी सदस्यों ने उसी स्थान से सभापति का अभिवादन किया. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, भाजपा के सैयद जफर इस्लाम ने भी शपथ ली. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके शिबू सोरेन को बधाई दी. उन्होंने इसे ऐतिहासिक पल करार दिया.
Also Read: TATA STEEL: लॉकडाउन में 235.54 करोड़ का बंपर बोनस, 3 लाख रुपये तक मिलेगा एक कर्मचारी को
आदरणीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आज राज्य सभा सांसद के रूप में सदस्यता ग्रहण की।
यह एक ऐतिहासिक पल है। सभी झारखण्डवासियों को इस पल के लिए अनेक-अनेक शुभकामनाएं एवं जोहार।
झारखण्ड बढ़ेगा, और संवरेगा। आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में झारखण्ड कई नयी ऊँचाइयाँ छुयेगा। pic.twitter.com/vvfOzCgM8j— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 14, 2020
उल्लेखनीय है कि अगस्त में ही शिबू सोरेन कोरोना और उनकी पत्नी में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. कुछ दिन घर पर ही कोरेंटिन में रहने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां कोरोना के संक्रमण को मात देने के बाद दिशोम गुरु ने दिल्ली में ही कुछ दिन रहने का फैसला किया और रांची नहीं लौटे.
शिबू सोरेन तीसरी बार राज्यसभा के सांसद बने हैं. इससे पहले वे वर्ष 1998 व 2002 में राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. श्री सोरेन फिलहाल संसद के मानसून सत्र की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे. इसके बाद झारखंड लौटेंगे. 19 जून को झारखंड में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा के चुनाव में शिबू सोरेन निर्वाचित हुए थे. निर्वाचित होने के बाद श्री सोरेन स्वास्थ्य कारणों के चलते राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा पाये थे.
तमिलनाडु से द्रमुक के तिरुची शिवा, तेलंगाना से तेलंगाना राष्ट्र समिति के के केशव राव, तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली. शपथ लेने वाले अन्य सदस्यों में असम से निर्दलीय अजित कुमार भुइंया, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, केरल से एलजेडी के एमवी श्रेयमस कुमार, महाराष्ट्र से एनसीपी की फौजिया खान, मेघालय से एनपीपी के वानविरॉय खारलूखी, तमिलनाडु से द्रमुक के एनआर इलांगो, इसी पार्टी के एपी सेल्वरासू, तेलंगाना राष्ट्र समिति के केआर सुरेश रेड्डी और उत्तर प्रदेश से भाजपा के जयप्रकाश निषाद शामिल हैं.
Also Read: खुले आसमान के नीचे मोरहाबादी में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन जारी, ऐसे बीत रही हैं दिन और रातें
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दिशोम गुरु अब पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं. उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा सांसद की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी उनके नये कार्यकाल एवं उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए देश तथा राज्य भर के उनके शुभचिंतकों एवं जन-जन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु की कामना करता है. गुरुजी के सतत मार्गदर्शन के लिए एक नया पथ प्रशस्त हुआ है. गुरुजी संसद के सत्र में शामिल भी होंगे और शीघ्र ही रांची लौट आयेंगे.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




