J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में 32 पर कांग्रेस, 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीट शेयरिंग पर सहमति

Updated:
विज्ञापन

Farooq Abdullah

J&K Assembly Elections: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सहमति बन गई है.

विज्ञापन

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट शेयरिंग पर सोमवार को बात बन गई. दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जिसमें कांग्रेस 32, नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि 2 सीट पर सहयोगी और 5 सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा. एक सीट पर सीपीआई (एम) और एक पर पैंथर्स पार्टी चुनाव लड़ेगी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारे पर राज्य कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 पर और हम 5 सीटों पर मैत्रीपूर्ण लेकिन अनुशासित मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं. इन 88 सीटों के अलावा, हमने 1 सीट सीपीआई (एम) और 1 सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है.

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, यह बहुत खुशी की बात है कि हमने यह अभियान शुरू किया है कि हम दोनों मिलकर उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो यहां लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं. पूरे देश और इंडिया गठबंधन इसलिए बनाया गया था ताकि हम उन ताकतों से लड़ सकें जो देश को सांप्रदायिक बनाना, बांटना और तोड़ना चाहती हैं. आज हमने बातचीत पूरी कर ली है और बहुत अच्छे सौहार्दपूर्ण माहौल में समन्वय भी किया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

सीट बंटवारे पर क्या बोले केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, भाजपा जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है. हमारे इंडिया गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए साथ आ रहे हैं जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूरी तरह से अनुकूल हो. हमने चर्चा की है और हम एक सूत्र पर पहुंचे हैं. हम मिलकर लड़ेंगे, हम जम्मू-कश्मीर जीतेंगे. हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे.

कंगना रनौत के बयान से नाराज हुई बीजेपी, दे डाली चेतावनी, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola